Patna में मध निषेध विभाग की टीम पर फायरिंग, गाड़ी को बनाया निशाना, बाल-बाल बचे अधिकारी

Patna: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बड़ी हिमाकत करते हुए मध निषेध विभाग की टीम पर हमला कर दिया। यह घटना अख्तियारपुर पुल के पास हुई जहाँ बदमाशों ने विभाग की गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग की

Patna: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बड़ी हिमाकत करते हुए मध निषेध विभाग की टीम पर हमला कर दिया। यह घटना अख्तियारपुर पुल के पास हुई जहाँ बदमाशों ने विभाग की गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मध निषेध विभाग की टीम अपनी ड्यूटी पर थी तभी अचानक अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने मुख्य रूप से विभाग की गाड़ी को टारगेट किया था। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में टीम के सभी अधिकारी और जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। फिलहाल पटना पुलिस और बिहार पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं और अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।