Patna में सड़क हादसे के बाद बवाल, NH-30 पर जाम लगाकर वाहनों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

Bihar/Patna: पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। तकिया गांव के रहने वाले मनीष की इस हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 30 (NH-30) को पूरी

Bihar/Patna: पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। तकिया गांव के रहने वाले मनीष की इस हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 30 (NH-30) को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई और सड़क पर भारी तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर खड़े कई वाहनों में आग लगा दी और वहां लगे CCTV कैमरों को तोड़ दिया। हालात तब और बिगड़ गए जब प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हिंसा के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और लोग काफी परेशान रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। पटना पुलिस इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।