Patna में बनेगी नई टाउनशिप, नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’; CM सम्राट चौधरी ने फुलवारीशरीफ में किया ऐलान

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना के विस्तार और उसकी पुरानी पहचान को वापस लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि पटना में बनने वाली नई टाउनशिप का नाम ‘पाटलिपुत्र’ रखा जाएगा। यह घोषणा उन

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना के विस्तार और उसकी पुरानी पहचान को वापस लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि पटना में बनने वाली नई टाउनशिप का नाम ‘पाटलिपुत्र’ रखा जाएगा। यह घोषणा उन्होंने बुधवार, 17 जून 2026 को फुलवारीशरीफ के नदियावन गांव में आयोजित एक जन कल्याण शिविर के दौरान की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ‘Greater Patna’ की योजना पर काम कर रही है। इस प्लान के तहत राजधानी का विस्तार किया जाएगा और यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया जाएगा। नई टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र रखना शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने की एक कोशिश है। हालांकि, अभी केवल नई टाउनशिप के नाम की घोषणा हुई है, पूरे शहर का नाम बदलने पर आधिकारिक फैसला आना बाकी है।

इस मौके पर CM सम्राट चौधरी ने राज्य की अन्य प्राथमिकताओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने, किसानों को ज्यादा मुआवजा देने और उद्योगों को बढ़ावा देने पर सरकार का पूरा जोर रहेगा ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। साथ ही, उन्होंने जिलाधिकारियों (DM) को विशेष शक्तियां दी हैं, ताकि किसी भी परिवार को अचानक आई मुसीबत, प्राकृतिक आपदा या शादी-ब्याह जैसे जरूरी कामों के लिए तुरंत आर्थिक मदद मिल सके।

गौरतलब है कि पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग पहले भी उठ चुकी है। आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फरवरी 2026 में राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पूरे शहर का नाम बदला जाता है, तो साइनबोर्ड, सरकारी दस्तावेजों और रेलवे स्टेशन के नाम बदलने में करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आ सकता है।