Patna Metro का विस्तार, भूतनाथ से मलाई पकड़ी तक शुरू हुई सेवा, अब सफर होगा आसान
Bihar/Patna: पटना के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। शहर में मेट्रो का विस्तार हो गया है और अब लोग भूतनाथ से मलाई पकड़ी तक के सफर का आनंद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस नए सेक्शन का उद्घाटन किया, जिससे अब
Bihar/Patna: पटना के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। शहर में मेट्रो का विस्तार हो गया है और अब लोग भूतनाथ से मलाई पकड़ी तक के सफर का आनंद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस नए सेक्शन का उद्घाटन किया, जिससे अब ISBT से मलाई पकड़ी तक करीब छह किलोमीटर के रूट पर मेट्रो सेवा नियमित रूप से शुरू हो गई है।
मेट्रो में सफर करने वाले लोग काफी खुश नजर आए। लोगों का कहना है कि बिहार का एक पुराना सपना अब पूरा हो रहा है और अब पटना में भी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसी आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिल गई है। इससे ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
इस उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और शहरी विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेट्रो के बाकी काम तेजी से पूरे किए जाएं और क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने साफ कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी फेज तय समय सीमा के अंदर पूरे होने चाहिए।
शहरी विकास और आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने बताया कि ISBT से मलाई पकड़ी तक के इस रूट से शहर की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और बेहतर होगी। इसके अलावा, खेमनीचक मेट्रो स्टेशन जो एक इंटरचेंज स्टेशन होगा, उसके अगले दो हफ्तों में खुलने की उम्मीद है।
मेट्रो परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए कड़े नियम भी लागू किए गए हैं। अगर कोई मेट्रो स्टेशन या ट्रेन के अंदर थूकता है या तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल करता है, तो उसे 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।