Patna में गोबर को लेकर विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 1 गिरफ्तार
Bihar/Patna: पटना के मसौरढ़ी इलाके में गोबर रखने की मामूली बात पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक 65 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का
Bihar/Patna: पटना के मसौरढ़ी इलाके में गोबर रखने की मामूली बात पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक 65 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह पूरी घटना पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के वीर गांव की है। मृतक लालकेश्वर प्रसाद और टुनटुन यादव के घर पास-पास थे। बताया जा रहा है कि टुनटुन यादव अपने मवेशियों का गोबर लालकेश्वर प्रसाद के घर के पास रखता था। इससे दीवार गंदी हो जाती थी और पास की नाली भी जाम हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी।
शुक्रवार दोपहर को यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लालकेश्वर प्रसाद के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें आरोपी टुनटुन यादव भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मृतक के बेटे उमेश प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। धनरुआ एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंतहीचक से अर्जुन कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और बाकी फरार संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।