Patna में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत, Bihar के 12 जिलों में Orange Alert जारी

Patna: बिहार में मानसून की बारिश अब लोगों के लिए आफत बनने लगी है। रविवार को राजधानी पटना के दो अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद से प्रभावित इलाकों में काफी अफरा-तफरी मची रही और पी

Patna: बिहार में मानसून की बारिश अब लोगों के लिए आफत बनने लगी है। रविवार को राजधानी पटना के दो अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद से प्रभावित इलाकों में काफी अफरा-तफरी मची रही और पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

मौसम विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। रविवार को 18 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया था, जिसके बाद सोमवार को इसे बढ़ाकर 12 जिलों के लिए Orange Alert कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भारी बारिश, गरज-चमक और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना में भी बादल छाए रहने और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD पटना ने 6, 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है, जबकि 12 जुलाई तक खराब मौसम जारी रह सकता है।

प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहें और खुले मैदानों में जाने से बचें। खासकर किसानों को सलाह दी गई है कि जब बिजली कड़क रही हो, तो खेतों में काम न करें और सुरक्षित इमारतों में शरण लें।

सरकार की ओर से बिजली गिरने से होने वाली मौतों के मामले में आर्थिक मदद का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा की है कि बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग और IMD अब ‘लोकेशन लाइटनिंग नेटवर्क’ के जरिए लोगों को आस-पास बिजली गिरने की सटीक जानकारी देने का काम कर रहे हैं।