Patna में जमीन विवाद: कोर्ट से केस जीतने के बाद भी CO ने पटीदार के नाम काटी रसीद, महिला ने लगाया रिश्वत का आरोप

Patna: बिहार की राजधानी पटना में एक बेसहारा महिला की आपबीती सामने आई है। महिला का आरोप है कि उसकी 6 बीघा जमीन पर उसके पटीदार ने कब्जा कर लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने कोर्ट से यह केस जीत लिया था, लेकिन

Patna: बिहार की राजधानी पटना में एक बेसहारा महिला की आपबीती सामने आई है। महिला का आरोप है कि उसकी 6 बीघा जमीन पर उसके पटीदार ने कब्जा कर लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने कोर्ट से यह केस जीत लिया था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उसके साथ धोखा हुआ।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति, बेटे और बेटी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पूरी तरह अकेली है। उसका आरोप है कि स्थानीय Circle Officer (CO) ने रिश्वत लेकर जमीन की रसीद उसके बजाय पटीदार के नाम पर काट दी। अपनी आपबीती सुनाते हुए महिला कैमरे पर फूट-फूटकर रोने लगी।

वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार जमीन विवादों और फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पिछले कुछ महीनों में रिकॉर्ड में हेराफेरी और रिश्वतखोरी के चलते 50 से 70 राजस्व अधिकारियों और कई CO को सस्पेंड किया गया है। राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जयसवाल ने साफ किया है कि पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

राज्य सरकार अब नए जमीन सर्वे के जरिए रिकॉर्ड को अपडेट कर रही है ताकि भविष्य में ऐसे विवाद कम हों। साथ ही फर्जी कागजात के मामलों में अनिवार्य FIR का निर्देश भी दिया गया है।