Patna में खान सर के कोचिंग कैंपस के पास शॉर्ट सर्किट का वीडियो वायरल, जांच के बाद निकला अफवाह
Bihar/Patna: पटना के मशहूर शिक्षक Khan Sir के कोचिंग कैंपस के पास शॉर्ट सर्किट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को मौक
Bihar/Patna: पटना के मशहूर शिक्षक Khan Sir के कोचिंग कैंपस के पास शॉर्ट सर्किट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने कैंपस के पास पहुंचकर पूरी जांच पड़ताल की. हालांकि, जांच के दौरान वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे किसी हादसे या शॉर्ट सर्किट की पुष्टि हो सके. फायर ऑफिसर ने भी इस बात से साफ इनकार किया कि वहां कोई ऐसी घटना हुई है.
कोचिंग प्रशासन ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कोचिंग की ओर से इस वायरल वीडियो को पूरी तरह से अफवाह बताया गया है. अधिकारियों और फायर विभाग दोनों की रिपोर्ट के बाद अब यह साफ हो गया है कि वीडियो में दावा किया गया मामला सच नहीं था.