Patna में ज्वेलरी शॉप के मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पत्नी की बहादुरी से छूटी अपराधी की पिस्तौल

Patna: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी है. यह वारदात शुक्रवार रात अशोक नगर के टेम्पो स्टैंड के पास हुई. घायल दुकानदार की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल

Patna: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी है. यह वारदात शुक्रवार रात अशोक नगर के टेम्पो स्टैंड के पास हुई. घायल दुकानदार की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, अपराधी ‘आंचल अलंकार ज्वेलर्स’ में लूटपाट करने की कोशिश कर रहे थे. रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दुकान का मुख्य शटर आधा बंद था, लेकिन पीछे का दरवाजा खुला था. इसी रास्ते से एक अपराधी अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, जबकि उसका साथी बाहर बाइक पर बैठकर इंतजार कर रहा था. जब दुकान मालिक दीपक कुमार ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके पेट में गोली मार दी.

इस पूरी घटना के दौरान दीपक कुमार की पत्नी ने गजब की बहादुरी दिखाई. उन्होंने बदमाशों का डटकर सामना किया, जिससे घबराकर एक अपराधी अपनी पिस्तौल वहीं छोड़कर भाग गया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और बदमाश के बीच करीब आधे घंटे तक संघर्ष चला.

पटना सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में काफी डर है. लोगों का कहना है कि शहर में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. इससे पहले 14 अगस्त को ही IGIMS के बाहर भी दवा विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी.