Patna में भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, आज भी तेज हवा और वर्षा का अलर्ट
Patna: राजधानी पटना में कल रात से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश और तेज हवाओं
Patna: राजधानी पटना में कल रात से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज पटना में दिनभर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति से निपटने के लिए 19 Quick Response Teams को तैनात किया गया है। ये टीमें प्रभावित इलाकों में राहत कार्य और जल निकासी की निगरानी करेंगी।