Bihar: पटना के GJM Road पर दवा दुकान में छापेमारी, एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियां जब्त

Bihar/Patna: राज्य की सबसे बड़ी दवा मंडी GJM Road पर ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने श्री साई एंटरप्राइजेज नाम की फार्मेसी पर छापा मारकर एक लाख से अधिक प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। यह पू

Bihar/Patna: राज्य की सबसे बड़ी दवा मंडी GJM Road पर ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने श्री साई एंटरप्राइजेज नाम की फार्मेसी पर छापा मारकर एक लाख से अधिक प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। यह पूरी कार्रवाई नशीली और परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली दवाओं के अवैध कारोबार को रोकने के लिए की गई है।

राज्य ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद किसले को GJM Road की कुछ दवा दुकानों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल फ्लाइंग स्क्वाड टीम बनाई गई। इस टीम में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ललन कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर यशवंत कुमार झा, अमित कुमार और मोहम्मद वसीम अख्तर शामिल थे। मंगलवार, 22 जून 2026 को टीम ने केसरी पैलेस स्थित श्री साई एंटरप्राइजेज पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम को Alprazolam, Librium-10 और Ambulex जैसी एक लाख से ज्यादा साइकोट्रोपिक गोलियां मिलीं। अधिकारियों ने पाया कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाओं के पास कोई वैध खरीद बिल नहीं था, जो कि नियमों का गंभीर उल्लंघन है। विभाग ने दुकान मालिक को एक हफ्ते का समय दिया है ताकि वह दवाओं से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर सके।

अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर तय समय के भीतर संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिले, तो Drugs and Cosmetics Act और NDPS Act के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें दुकान का लाइसेंस निलंबित या रद्द करना भी शामिल है। इसी दौरान टीम ने पास की एक और दुकान ‘मेडिसिन कॉर्नर’ की भी जांच की और उसके मालिक को भी बिना बिल वाली दवाओं के दस्तावेज एक हफ्ते में जमा करने का निर्देश दिया है।