Patna में ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में युवक ने गंवाए 4 लाख रुपये, विदेशी लड़की के जाल में फंसा

Bihar/Patna: गर्दनीबाग इलाके के एक 25 साल के युवक के लिए विदेशी लड़की से ऑनलाइन दोस्ती करना बहुत महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने खूबसूरती का जाल बिछाकर युवक से 4 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अब इस धोखाधड़ी की शिकायत साइबर था

Bihar/Patna: गर्दनीबाग इलाके के एक 25 साल के युवक के लिए विदेशी लड़की से ऑनलाइन दोस्ती करना बहुत महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने खूबसूरती का जाल बिछाकर युवक से 4 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अब इस धोखाधड़ी की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है।

इस पूरी ठगी की शुरुआत Instagram पर दिखे एक विज्ञापन से हुई थी। विज्ञापन में दावा किया गया था कि इसके जरिए दुनिया भर की सुंदर लड़कियों से ऑनलाइन डेटिंग की जा सकती है। युवक इस झांसे में आ गया और दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद ठगों ने उसे ‘Mangar Bela’ नाम की एक कथित विदेशी लड़की से बात कराई।

लड़की ने कुछ दिनों तक मीठी बातें करके युवक का भरोसा जीता। भरोसा जीतने के बाद उसने युवक को एक वेबसाइट का लिंक भेजा और कहा कि यहां कुछ आसान टास्क पूरे करके वह घर बैठे लाखों रुपये कमा सकता है। शुरुआत में युवक को कुछ छोटे टास्क के बदले मुनाफा भी मिला, जिससे उसका लालच बढ़ गया और उसने बड़ी रकम निवेश करना शुरू कर दिया।

जब युवक ने अपना पैसा वापस निकालना चाहा, तो वह अटक गया। इसके बाद लड़की ने टैक्स और अन्य कागजी प्रक्रियाओं के नाम पर उससे और पैसे मांगे। जब कुल 4 लाख रुपये डूब गए, तब युवक को समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है।