Patna में छात्रों का हंगामा, डंडा लेकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने दौड़ीं IPS कोमल मीणा
Bihar/Patna: राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ छात्र फिर से हूटिंग और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद IPS कोमल मीणा ने स्थिति को बिगड़ते देखा तो वह खुद डंडा लेकर प्रदर्शनकारियों की तरफ दौड़ी
Bihar/Patna: राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ छात्र फिर से हूटिंग और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद IPS कोमल मीणा ने स्थिति को बिगड़ते देखा तो वह खुद डंडा लेकर प्रदर्शनकारियों की तरफ दौड़ीं। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह बवाल AISA और RYA जैसे छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान हुआ। छात्र NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। साथ ही वे प्रस्तावित हायर एजुकेशन बिल 2026 का भी विरोध कर रहे थे।
प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और खराब हो गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पटना के SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने साफ कहा है कि बैरिकेड्स तोड़ने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पुलिस पहले से ही इन प्रदर्शनों पर नजर रख रही थी। 22 जुलाई को पटना पुलिस ने जनता से अपील की थी कि पिछले प्रदर्शनों में हंगामा करने वाले शरारती तत्वों की पहचान करने में मदद करें, जिसके लिए पुलिस ने तस्वीरें और संपर्क नंबर भी जारी किए थे।