Patna में बंटी के अपहरण का CCTV फुटेज आया सामने, एक आरोपी हिरासत में, प्रशांत किशोर ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Bihar/Patna: पटना जंक्शन के पास से गायब हुए बंटी कुमार के मामले में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग बंटी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में

Bihar/Patna: पटना जंक्शन के पास से गायब हुए बंटी कुमार के मामले में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग बंटी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है और परिवार वाले लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

बंटी कुमार, जो न्यू करबिगहिया कब्रिस्तान लेन का रहने वाला है और किराने की दुकान चलाता है, सोमवार 6 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे दही खरीदने निकला था जिसके बाद वह लापता हो गया। उसकी बहन गुड़िया देवी और मां ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि बंटी ने करबिगहिया इलाके में चल रहे देह व्यापार का विरोध किया था, इसलिए उसे निशाना बनाया गया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया है, जो कच्ची दरगाह का रहने वाला एक ऑटो चालक है। FIR में रविश कुमार और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP (लॉ एंड ऑर्डर-I) कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में एक SIT बनाई गई है और कई पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला दो-तीन हफ्ते पुराने किसी विवाद से जुड़ा हो सकता है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने करबिगहिया स्टेशन के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस को दो दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बंटी सुरक्षित वापस नहीं आया, तो वह खुद इस आंदोलन में शामिल होंगे। बैंकिपुर विधानसभा उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।