Patna में BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, AISA के प्रदर्शन के दौरान बवाल

Bihar/Patna: राजधानी पटना में बुधवार को उस समय तनाव फैल गया जब BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने हमला कर दिया। यह घटना डाकबंगला चौराहे के पास हुई जहां AISA के छात्र अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रद

Bihar/Patna: राजधानी पटना में बुधवार को उस समय तनाव फैल गया जब BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने हमला कर दिया। यह घटना डाकबंगला चौराहे के पास हुई जहां AISA के छात्र अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस हंगामे के बाद बिहार विधानसभा में भी भारी शोर-शराबा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम चंपारण की लौरिया सीट से विधायक विनय बिहारी डाकबंगला चौराहे से गुजर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब विधायक की गाड़ी नहीं रुकी और आगे बढ़ती रही, तो कुछ छात्रों ने गाड़ी को घेर लिया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

इस घटना की गूंज बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी सुनाई दी। विधायक विनय बिहारी ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला किया है, जो जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन शोर न रुकने के कारण सदन को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

वहीं, दूसरी ओर राजभवन की ओर मार्च कर रहे AISA के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पटना पुलिस ने काफी मशक्कत की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की थी।

AISA के नेतृत्व में यह प्रदर्शन NEET परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक मामले की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था। इस पूरे बवाल के बाद विधानसभा के मुख्य गेट बंद कर दिए गए और सुरक्षा बढ़ा दी गई।