Patna में फल व्यापारी को साइलेंसर गन से मारी गोली, PMCH में हालत गंभीर

Patna: राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक फल व्यापारी पर जानलेवा हमला हुआ। बाजार समिति फल मंडी में काम करने वाले राजकुमार प्रजापति को किसी अज्ञात हमलावर ने साइलेंसर लगी गन से गोली मार दी। घा

Patna: राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक फल व्यापारी पर जानलेवा हमला हुआ। बाजार समिति फल मंडी में काम करने वाले राजकुमार प्रजापति को किसी अज्ञात हमलावर ने साइलेंसर लगी गन से गोली मार दी। घायल व्यापारी की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 7 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे की है। राजकुमार प्रजापति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हमलावर ने उनके सिर के पास गोली मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। चश्मदीदों का कहना है कि गोली चलने की आवाज नहीं आई, जिससे पुलिस और जांच टीम को शक है कि वारदात में साइलेंसर वाली बंदूक का इस्तेमाल किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (ईस्ट) शैलजा और डीएसपी राजकिशोर साह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए FSL टीम को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।

फिलहाल पुलिस गवाहों के बयान ले रही है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया और हमलावर किस दिशा से भागे।