Lakhisarai में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन से लोगों को मिली राहत, दो दिनों में 110 आवेदनों का हुआ सत्यापन
Lakhisarai : लखीसराय के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाना अब और आसान हो गया है। जिले में आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस पहल से स्थानीय निवासियों को अपने शहर में ही पासपो
Lakhisarai : लखीसराय के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाना अब और आसान हो गया है। जिले में आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस पहल से स्थानीय निवासियों को अपने शहर में ही पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं मिल रही हैं, जिससे उन्हें दूर दराज के ऑफिस नहीं जाना पड़ रहा है।
शिविर के पहले दो दिनों में कुल 110 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा किया गया। दूसरे दिन ही 55 लोगों के पेपर्स चेक किए गए। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि इस मोबाइल वैन कैंप का मुख्य मकसद लोगों को उनके घर के पास ही पासपोर्ट सेवाएं देना है। इससे आम जनता के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।