Passport बनवाना होगा महंगा, 1 जुलाई 2026 से बदलेंगे फीस के दाम, देखें पूरी लिस्ट

Finance: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।

Finance: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। खास बात यह है कि पिछले 14 सालों में पहली बार पासपोर्ट की फीस में यह बदलाव किया गया है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने 20 जून को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसे 25 जून 2026 को प्रकाशित किया गया। इन नए नियमों को ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत लागू किया जाएगा। सरकार ने यह भी साफ किया है कि पासपोर्ट मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है और इसे भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

नई फीस संरचना के अनुसार, सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणियों में दाम बढ़ाए गए हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में है:

पासपोर्ट का प्रकार नॉर्मल फीस (नया) तत्काल फीस (नया)
36 पेज (नया/री-इश्यू) ₹2,500 ₹5,000
60 पेज (नया/री-इश्यू) ₹3,500 ₹6,000
खोया/खराब 36 पेज (एडल्ट) ₹5,000 ₹7,500
खोया/खराब 60 पेज (एडल्ट) ₹6,000 ₹8,500
36 पेज (नाबालिग) ₹1,750 ₹4,250
खोया/खराब 36 पेज (नाबालिग) ₹4,250 ₹6,750

इसके अलावा, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC), सरेंडर सर्टिफिकेट और ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन जैसी अन्य सेवाओं की फीस भारत में ₹750 और विदेश में 40 डॉलर तय की गई है।

विदेशों में रहने वाले भारतीयों (NRIs) के लिए भी खर्च बढ़ेगा। अब 36 पेज के पासपोर्ट के लिए नॉर्मल फीस 125 डॉलर और तत्काल फीस 250 डॉलर होगी। वहीं 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए नॉर्मल फीस 175 डॉलर और तत्काल फीस 300 डॉलर देनी होगी।