Bihar के सांसद पप्पू यादव और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, वेबसाइट पर लिखा- गोली मार देंगे

Bihar/Purnia: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके आधिकारिक पोर्टल pappuyadav.org के शिकायत सेक्शन के जरिए दी गई है। संदेश में बेहद आपत्तिजनक भाषा

Bihar/Purnia: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके आधिकारिक पोर्टल pappuyadav.org के शिकायत सेक्शन के जरिए दी गई है। संदेश में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और सांसद को गोली मारने के साथ-साथ उनके परिवार को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई 2026 को सांसद के शिकायत पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें यह धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद के मीडिया संयोजक जैद खान ने 29 जुलाई 2026 को नई दिल्ली जिला के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने तुरंत FIR दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

धमकी देने वाले व्यक्ति ने पोर्टल पर अपनी पूरी जानकारी दी है। आरोपी की पहचान मुकेश मिश्रा के रूप में हुई है, जिसने अपना मोबाइल नंबर 9123130650, ईमेल आईडी mkmishra498@gmail.com और आधार नंबर दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है।

नई दिल्ली पुलिस ने इस मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आईपी एड्रेस, वेबसाइट के सर्वर लॉग और दिए गए मोबाइल नंबर की पड़ताल कर रही है। साथ ही सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया गया है।