Pankaj Tripathi को मिलेगा ‘Artist of Distinction’ सम्मान, Melbourne में आयोजित होगा Indian Film Festival
World : मशहूर एक्टर Pankaj Tripathi को साल 2026 में Indian Film Festival of Melbourne (IFFM) की तरफ से ‘Artist of Distinction’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पहली बार होगा जब नेशनल अवार्ड जीत चुके इस कलाकार ऑस्
World : मशहूर एक्टर Pankaj Tripathi को साल 2026 में Indian Film Festival of Melbourne (IFFM) की तरफ से ‘Artist of Distinction’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पहली बार होगा जब नेशनल अवार्ड जीत चुके इस कलाकार ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर जाएंगे और खुद इस सम्मान को रिसीव करेंगे।
यह फेस्टिवल 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा। उम्मीद है कि 13 अगस्त को मशहूर Palais Theatre में होने वाले एक बड़े इवेंट के दौरान Pankaj Tripathi को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। IFFM की डायरेक्टर Mitu Bowmick Lange ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह इस पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बताया कि पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग भाषा और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों के दिलों तक पहुँचती है और वह किरदारों में जान फूंक देते हैं।
इस सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए Pankaj Tripathi ने कहा कि उन्हें इस सम्मान के लिए बहुत विनम्रता और आभार महसूस हो रहा है। उनका मानना है कि कहानियों में इतनी ताकत होती है कि वे सरहदों को पार कर सकती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय फिल्म मेकर्स, लेखकों, निर्देशकों, साथी कलाकारों, टेक्नीशियन्स और दर्शकों के भरोसे को दिया। वह ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों और अन्य कलाकारों से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं।
बता दें कि ‘Artist of Distinction’ सम्मान उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना बड़ा योगदान दिया हो और एक सम्मानित परफॉर्मर के तौर पर अपनी पहचान बनाई हो।