Palwal में 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, Delhi में लाखों की चांदी लूटी थी
Palwal/Delhi: हरियाणा की पलवल सीआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों टीमों ने मिलकर एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पकड़ा गया आरोपी सुनील उत्तर प्रदेश के हापुड़
Palwal/Delhi: हरियाणा की पलवल सीआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों टीमों ने मिलकर एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पकड़ा गया आरोपी सुनील उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कांतीखेड़ा गांव का रहने वाला है और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला दिल्ली के कापसहेरा इलाके का है। 19 अप्रैल 2026 की रात को इस गैंग ने एक ज्वेलरी व्यापारी को लूटने की कोशिश की थी। बदमाश करीब 3.5 किलो चांदी के गहने लूटना चाहते थे, जिसकी कीमत 7 से 8 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। जांच में पता चला कि यह गैंग कुख्यात शुभम पंडित गैंग से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सुनील के अलावा जोगिंदर उर्फ मुकेश, गुलजार और अभिषेक उर्फ चित्ता को भी पकड़ा गया है। सुनील एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या, डकैती और लूट जैसे 17 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 11 लाख रुपये कैश, तीन देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया अलग-अलग जगहों पर हुई। सबसे पहले जोगिंदर को गौतम बुद्ध नगर के कम्बक्षपुर गांव से पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर सुनील को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गुलजार को हापुड़ और अभिषेक को करनाल के इंद्री से पकड़ा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गुलजार और सुनील ने लूट से पहले व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखी थी और भागने के रास्तों की पूरी प्लानिंग की थी।