Red Sea में सऊदी तेल टैंकरों पर हमला, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने की निंदा

World : लाल सागर (Red Sea) में सऊदी अरब के तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद ब

World : लाल सागर (Red Sea) में सऊदी अरब के तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की और इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया।

जानकारी के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों, Encelia और Layla पर हमला किया। हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के खिलाफ एक समुद्री नाकेबंदी शुरू कर दी है। इनमें से एक टैंकर Encelia पर मिसाइल हमला हुआ, जिसके बाद जहाज के अगले हिस्से में आग लग गई और उसने मदद के लिए सिग्नल भेजा। यह हमला सऊदी पोर्ट जिज़ान के पास हुआ था।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि इस तरह के हमले बिल्कुल स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने साफ किया कि इससे समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति को खतरा है। शरीफ ने भरोसा दिलाया कि वह, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ पूरी तरह सऊदी अरब के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर रेड सी और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यापार और शांति बनाए रखने के लिए काम करेगा।

दूसरी तरफ, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के इस समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस मामले में कहा कि ईरान ने हूतियों को लाल सागर में जहाजों पर हमला करने के लिए उकसाया है। इस पूरे विवाद से वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतों और व्यापार पर असर पड़ सकता है।