Pakistan में फिर आया भूकंप, 5.4 की तीव्रता से हिली धरती; 24 घंटे में दूसरा बड़ा झटका
World : पाकिस्तान में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई, जिससे कई इलाकों में लोग डर गए। यह घटना शनिवार सुबह करीब 8:06 बजे की है, जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर
World : पाकिस्तान में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई, जिससे कई इलाकों में लोग डर गए। यह घटना शनिवार सुबह करीब 8:06 बजे की है, जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे।
European-Mediterranean Seismological Centre (EMSC) के मुताबिक, इस भूकंप की गहराई जमीन से 35 किलोमीटर नीचे थी। वहीं भारत के National Center for Seismology (NCS) ने भी इस घटना की पुष्टि की है, हालांकि NCS की रिपोर्ट में तीव्रता 5.5 और गहराई 40 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में था।
हैरानी की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के भीतर पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे ठीक एक दिन पहले, शुक्रवार 26 जून को भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। शनिवार को आए झटकों को पंजाब के डेरा गाजी खान समेत पेशावर, इस्लामाबाद, मानसेहरा, स्वात, बट्टग्राम और एबटाबाद जैसे शहरों में महसूस किया गया।
फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर सामने नहीं आई है। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के मिलन बिंदु पर स्थित है, जिस वजह से बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बल्तिस्तान जैसे इलाकों में भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है।