Oman में दुर्लभ छिपकलियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट से आरोपी गिरफ्तार

World : ओमान के मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्लभ छिपकलियों की तस्करी की कोशिश को अधिकारियों ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जो इन संरक्षित सरीसृपों को अवैध रूप से विदेश भेजने की को

World : ओमान के मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्लभ छिपकलियों की तस्करी की कोशिश को अधिकारियों ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जो इन संरक्षित सरीसृपों को अवैध रूप से विदेश भेजने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी कार्रवाई रॉयल ओमान पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के तालमेल से पूरी की गई।

पकड़ी गई छिपकलियां ‘ओमान स्पाइनी-टेल्ड लिजार्ड’ (Uromastyx thomasi) प्रजाति की हैं, जो बेहद दुर्लभ हैं और केवल ओमान में ही पाई जाती हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रजाति CITES कन्वेंशन के तहत संरक्षित है। ओमान के कानून के मुताबिक वन्यजीवों की तस्करी एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए भारी जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।

एनवायरमेंट अथॉरिटी ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने साफ किया कि ओमान की जैव विविधता को बचाने के लिए सरकारी एजेंसियों के बीच ऐसा समन्वय जरूरी है। साथ ही आम जनता को चेतावनी दी गई है कि वे संरक्षित वन्यजीवों के व्यापार, उन्हें नुकसान पहुंचाने या परिवहन करने से बचें, वरना उन्हें कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

सरीसृप विशेषज्ञ मूसा सलेम के मुताबिक, इन छिपकलियों की मांग यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में बहुत ज्यादा है। दुर्लभ होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 3,000 ओमानिया रियाल तक हो सकती है। वहीं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर खालिद अल हदरमी ने भी इस बात पर जोर दिया कि यह प्रजाति संकटग्रस्त है और इसे बचाना बहुत जरूरी है।