Oman जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब 14 दिन का टूरिस्ट वीजा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त
World : अगर आप घूमने के शौकीन हैं और ओमान जाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। ओमान सरकार ने पात्र यात्रियों के लिए 14 दिन का टूरिस्ट वीजा पूरी तरह मुफ्त करने का ऐलान किया है। इस कदम का मकसद ज्यादा से ज्यादा विदेश
World : अगर आप घूमने के शौकीन हैं और ओमान जाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। ओमान सरकार ने पात्र यात्रियों के लिए 14 दिन का टूरिस्ट वीजा पूरी तरह मुफ्त करने का ऐलान किया है। इस कदम का मकसद ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को ओमान बुलाना और वहां के पर्यटन को बढ़ावा देना है।
यह फैसला रॉयल ओमान पुलिस (ROP) के निर्णय संख्या 109/2026 के तहत लिया गया है। इस पर पुलिस और कस्टम के इंस्पेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल हसन बिन मोहसिन अल श्राइकी ने हस्ताक्षर किए हैं। यह नियम 3 अगस्त 2026 से लागू हो चुका है। अब इस 14 दिन के वीजा के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी, यानी इसकी कीमत जीरो ओमानी रियाल रखी गई है।
इस वीजा की सबसे खास बात यह है कि अगर कोई यात्री 14 दिन के बाद भी वहां रुकना चाहता है, तो वह इसे दूसरे टूरिस्ट वीजा में बदल सकता है। वीजा खत्म होने से पहले इसे 10 दिन, 1 महीने या 1 साल के वीजा में बदला जा सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी और तय फीस देनी होगी। ध्यान रहे कि इस मुफ्त वीजा को 14 दिन से आगे बढ़ाया नहीं जा सकता और न ही इसे ओमान के रेजिडेंसी वीजा में बदला जा सकता है।
भारतीय नागरिकों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। भारत समेत कुछ देशों के नागरिकों को यह सुविधा तब मिलती है जब उनके पास अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जापान या किसी शेंगेन देश का वैध वीजा या रेजिडेंसी परमिट हो। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति GCC देश का निवासी है और किसी योग्य पेशे में है, तो भी वह इसके पात्र होगा।
यात्रा के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी चाहिए होंगे, जैसे कि कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट, वापसी की कंफर्म टिकट, होटल बुकिंग, वैध हेल्थ इंश्योरेंस और रहने के लिए पर्याप्त पैसे।