ओमान तट पर भारतीय क्रू के जहाज पर हमला, 10 लोग बचाए गए, एक भारतीय अब भी लापता
World : ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज M/V GFS Galaxy पर हमले के बाद बड़ी खबर आई है। इस जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। लापता व्यक्ति की तलाश
World : ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज M/V GFS Galaxy पर हमले के बाद बड़ी खबर आई है। इस जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
यह घटना 12 जुलाई 2026 को हुई जब दुबई स्थित GFS Ship Management द्वारा संचालित साइप्रस फ्लैग वाले इस कंटेनर जहाज पर हमला किया गया। जहाज जेबेल अली, UAE से 9 जुलाई को निकला था। हमले की वजह से जहाज के इंजन रूम में भारी नुकसान हुआ और आग लग गई, जिससे जहाज आगे बढ़ने में असमर्थ हो गया। UK Maritime Trade Operations (UKMTO) ने पुष्टि की कि क्रू के सदस्यों ने जहाज छोड़ दिया था और वे लाइफबोट में सुरक्षित थे।
इस हमले के पीछे अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हाथ बताया है। वहीं ईरान का कहना है कि उसने एक ऐसे जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाई जो बिना अनुमति के गलत रास्ते से जा रहा था। इस तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान किया है।
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और ओमान में भारतीय दूतावास इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में शांति और सुरक्षा की मांग की है। भारतीय दूतावास लापता नागरिक को खोजने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इस घटना के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए इस हफ्ते तीसरे दौर के हमले किए हैं। इन हमलों में ईरान के एयर और मैरीटाइम रडार, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज सेंटरों को निशाना बनाया गया। इस क्षेत्रीय तनाव का असर अन्य देशों में भी दिखा, जहां कतर में मलबे गिरने से एक बच्चा घायल हो गया और जॉर्डन में भी ईरानी मिसाइलें गिरीं।