Oman में समुद्र में डूबे 3 वयस्क और एक बच्चा बचाए गए, Coast Guard ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
World : ओमान के तटों पर डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में कोस्ट गार्ड ने तीन वयस्कों और एक बच्चे की जान बचाई। ये दोनों घटनाएं 10 अगस्त 2026 को हुईं, जहां समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना मस्कट गवर्नरैट
World : ओमान के तटों पर डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में कोस्ट गार्ड ने तीन वयस्कों और एक बच्चे की जान बचाई। ये दोनों घटनाएं 10 अगस्त 2026 को हुईं, जहां समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
पहली घटना मस्कट गवर्नरैट के विलायत बौशर में कुरुम बीच के पास हुई। यहां तीन लोग नाव चलाने का अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक उनकी नाव पलट गई। रॉयल ओमान पुलिस (ROP) कोस्ट गार्ड कमांड के जवानों ने पानी में संघर्ष कर रहे इन तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
वहीं दूसरी घटना उत्तर अल बतिना गवर्नरैट के विलायत सोहार में हुई। यहां सिल्वर जुबली पार्क के पास कोस्ट गार्ड पुलिस यूनिट की एक पेट्रोल टीम ने एक बच्चे को डूबते हुए देखा। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को बचाया और उसे प्राथमिक उपचार दिया। जांच में पाया गया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
रॉयल ओमान पुलिस ने लोगों से पानी में सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि तैराकी के दौरान बच्चों पर कड़ी नजर रखें और तेज समुद्री धाराओं वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही परिवारों को सतर्क रहने और CPR ट्रेनिंग लेने का सुझाव भी दिया गया है।