Bihar में 4 अगस्त को NSUI का बड़ा आंदोलन, TRE-4 अभ्यर्थियों के साथ पटना की सड़कों पर उतरेंगे हजारों छात्र
Bihar: पटना में 4 अगस्त को NSUI एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। संगठन का दावा है कि इस प्रदर्शन में
Bihar: पटना में 4 अगस्त को NSUI एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। संगठन का दावा है कि इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरेंगे।
यह आंदोलन मुख्य रूप से TRE-4 परीक्षा के विज्ञापन में हो रही देरी, बिहार की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। इसके साथ ही NSUI शिक्षा के निजीकरण को रोकने और बेरोजगार युवाओं के लिए समय पर रिजल्ट जारी कर नौकरी देने की मांग कर रही है।
दूसरी ओर, बिहार शिक्षा विभाग ने TRE-4 रिक्तियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अनुरोध भेजा था, जिसके बाद 32,388 पदों को नियुक्ति के लिए BPSC को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:
- कक्षा 1-5 के लिए 3,847 पद
- कक्षा 6-8 के लिए 8,563 पद
- कक्षा 9-10 के लिए 3,877 पद
- कक्षा 11-12 के लिए 16,101 पद
सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 29 जुलाई को एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल खोलने की बात कही है। हालांकि, इन घोषणाओं के बावजूद विनोद जाखड़ का कहना है कि जब तक आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं होता और शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार नहीं होते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें कि इससे पहले NEET पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को लेकर भी विवाद हुआ था। बिहार सरकार ने 27 जुलाई को फैसला लिया था कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे और जेल में बंद लोगों को रिहा किया जाएगा।