Northwest Delhi में हिट एंड रन, Mercedes की टक्कर से 55 साल के व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार Mercedes ने स्कूटी सवार 55 वर्षीय दीपक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य

Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार Mercedes ने स्कूटी सवार 55 वर्षीय दीपक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जिसके पीछे अब उसकी पत्नी, 18 साल का बेटा और ढाई साल की बेटी रह गई है।

यह हादसा रविवार, 5 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे हुआ जब दीपक काम के लिए घर से निकले थे। पुलिस को इस घटना की जानकारी मंगलवार, 7 जुलाई को मिली जब घायल व्यक्ति को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक चश्मदीद ने PCR को फोन कर Mercedes का नंबर बताया, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुँचने में मदद मिली।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर अंश प्रताप सिंह को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसे उसी दिन जमानत भी मिल गई। आरोपी के पिता MCD में ठेकेदार हैं और वह खुद अपने पारिवारिक बिजनेस में काम करता है। पुलिस ने इस मामले में जहांगीरपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच में सामने आया है कि जिस Mercedes (HR-51BT-6304) से हादसा हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और PUC सर्टिफिकेट जुलाई 2025 से खत्म हो चुका था। साथ ही, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पहले से ही खतरनाक ड्राइविंग समेत नौ चालान कट चुके हैं। पुलिस ने गाड़ी के मालिक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत नोटिस जारी किया है और मामले की आगे की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।