Kanwar Mela 2026: दिल्ली से हरिद्वार तक MEMU ट्रेनों का विस्तार, श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने की खास तैयारी

Delhi: कांवड़ मेले 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए Northern Railway ने बड़ी सुविधा दी है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए मेमू (MEMU) और डेमू (DEMU) ट्रेनों के रूट बढ़ा दिए गए हैं। ये विश

Delhi: कांवड़ मेले 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए Northern Railway ने बड़ी सुविधा दी है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए मेमू (MEMU) और डेमू (DEMU) ट्रेनों के रूट बढ़ा दिए गए हैं। ये विशेष व्यवस्था 30 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी, ताकि शिवभक्तों को यात्रा में परेशानी न हो।

रेलवे ने दिल्ली-सहारनपुर MEMU और दिल्ली-शामली DEMU सेवाओं को अब सीधे हरिद्वार तक चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही भीड़ को संभालने के लिए कई स्पेशल मेला ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। केवल ट्रेनें ही नहीं, हरियाणा रोडवेज ने भी बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए रोजाना दो बसें शुरू की हैं, जिनका किराया 385 रुपये तय किया गया है।

ट्रेन का नाम रूट और समय विशेष विवरण
Delhi-Saharanpur MEMU दिल्ली (4:15 PM) -> सहारनपुर -> हरिद्वार (10:50 PM) वापसी हरिद्वार से रात 2:00 AM, दिल्ली आगमन 8:45 AM
Delhi-Shamli DEMU दिल्ली -> शामली -> थाना भवन -> रामपुर मनीहारन -> हरिद्वार विस्तारित रूट पर संचालित
Haridwar-Delhi Shahdara Special हरिद्वार -> टपरी -> दिल्ली शाहदरा 30 जुलाई से 13 अगस्त तक
Rishikesh-Delhi Shahdara Special ऋषिकेश -> टपरी -> दिल्ली शाहदरा 30 जुलाई से 14 अगस्त तक
Kanwar Mela Special (04314) हरिद्वार -> दिल्ली शाहदरा मेरठ सिटी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 49 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। साथ ही रायवाला, मोतीचूर और जवालापुर स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के दो मिनट के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने भी कांवड़ यात्रा के दौरान रूट में बदलाव किए हैं। गाजियाबाद में 29 जुलाई से 12 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे 4 से 12 अगस्त तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा, जबकि दिल्ली-मेरु एक्सप्रेसवे का यूपी वाला हिस्सा 7 से 12 अगस्त तक बंद रहेगा।