Delhi, UP समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Delhi/NCR: उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश और
Delhi/NCR: उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन जलजमाव जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
IMD के मुताबिक 4 जुलाई को उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। दिल्ली में भारी बारिश के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में स्थिति अधिक गंभीर है। हिमाचल प्रदेश में 4 से 6 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के डोडा और हिमाचल के लाहौल-स्पीति व चंबा में बादल फटने की खबरें आई हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मानसून ने अपनी पकड़ बना ली है और यहाँ आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे अगले 5-6 दिनों में मध्य भारत के राज्यों में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है।