Noida से Lucknow के लिए आज से फ्लाइट सेवा शुरू, जान लीजिए पूरा शेड्यूल और टिकट की बुकिंग
UP/Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए नियमित उड़ान सेवा बुधवार, 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इस सेवा के शुरू होने से अब गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लोगों को लखनऊ जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट तक का लंबा सफर
UP/Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए नियमित उड़ान सेवा बुधवार, 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इस सेवा के शुरू होने से अब गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लोगों को लखनऊ जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट तक का लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
नोएडा और लखनऊ के बीच कुल चार उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिनमें दो उड़ानें लखनऊ से नोएडा और दो नोएडा से लखनऊ के लिए होंगी। इंडिगो एयरलाइन इन उड़ानों का संचालन कर रही है और यात्रियों के बीच सुबह की उड़ानों की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। बुकिंग की बात करें तो लखनऊ से नोएडा जाने वाली 76 सीटों में से 72 सीटें भर चुकी हैं, जबकि नोएडा से वापसी की फ्लाइट में 74 सीटें बुक हुई हैं।
| रूट | फ्लाइट नंबर | रवानगी का समय | पहुंचने का समय |
|---|---|---|---|
| लखनऊ से नोएडा | 6E 7625 | सुबह 7:40 बजे | सुबह 8:55 बजे |
| लखनऊ से नोएडा | 6E 7629 | रात 9:35 बजे | रात 10:50 बजे |
| नोएडा से लखनऊ | 6E 7624 | सुबह 6:00 बजे | सुबह 7:10 बजे |
| नोएडा से लखनऊ | 6E 7628 | दोपहर 3:05 बजे | शाम 4:15 बजे |
ये सभी उड़ानें हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने 1 जुलाई से अपनी दैनिक उड़ानों की संख्या 12 से बढ़ाकर करीब 40-45 कर दी है। अब लखनऊ के अलावा जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल, देहरादून, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली और किशनगढ़ जैसे शहरों के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं।
कोहरे और कम विजिबिलिटी के दौरान भी फ्लाइट्स सही तरीके से चलती रहें, इसके लिए एयरपोर्ट पर आधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगाए गए हैं।