Noida में प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई नहीं हुआ घायल

Noida: नोएडा के सेक्टर 88 में एक प्राइवेट कंपनी के अंदर मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कंपनी की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल दोनों प्रभावित हुए। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कंपनी बंद थी, जिसक

Noida: नोएडा के सेक्टर 88 में एक प्राइवेट कंपनी के अंदर मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कंपनी की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल दोनों प्रभावित हुए। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कंपनी बंद थी, जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं फंसा और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, फायर डिपार्टमेंट को सोमवार रात करीब 11:15 बजे आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया और मौके पर 8 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे बुझा दिया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि स्थिति को संभाला जा सके।

गौतम बुद्ध नगर के Chief Fire Officer (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की शुरुआत संभवतः एक इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुई। उन्होंने बताया कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने सबसे पहले बिल्डिंग के पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा था, जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी विभाग को दी गई।