Noida Metro में अब चलेगा Delhi Metro का कार्ड, AFC गेट होंगे हाईटेक, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
UP/Noida: नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब नोएडा मेट्रो (Aqua Line) में यात्रा करने के लिए अलग कार्ड की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड अब नोएडा म
UP/Noida: नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब नोएडा मेट्रो (Aqua Line) में यात्रा करने के लिए अलग कार्ड की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड अब नोएडा मेट्रो में भी काम करेंगे। इसके साथ ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा भी शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों का सफर आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) इस सुविधा को लागू करने के लिए अपने स्टेशनों के ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट्स को अपग्रेड कर रहा है। एक्वा लाइन के सभी 21 स्टेशनों पर करीब 200 पुराने गेट बदले जाएंगे। NMRC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि 2019 में लगे पुराने गेट्स में अक्सर तकनीकी दिक्कतें आती थीं, इसलिए इन्हें बदलना जरूरी था। साथ ही, जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी, जिसकी तैयारी अभी से की जा रही है।
इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 23 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इच्छुक कंपनियां 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। जो एजेंसी यह काम करेगी, उसे नए गेट लगाने के साथ-साथ चार साल तक उनका रखरखाव भी करना होगा।
इससे पहले सितंबर 2025 में दोनों मेट्रो नेटवर्क ने इंटीग्रेटेड QR टिकट की सुविधा शुरू की थी, जिससे ‘NMRC Tickets’ और ‘Delhi Metro Sarthi’ ऐप से टिकट बुक किए जा सकते थे। लेकिन तब स्मार्ट कार्ड एक-दूसरे पर काम नहीं करते थे। अब ‘वन नेशन वन कार्ड’ सिस्टम आने से यात्रियों को बार-बार अलग कार्ड या टिकट लेने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।