नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 11 नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू, अब इन शहरों तक पहुंचना होगा आसान

UP : जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से अब यात्रियों का सफर और आसान हो गया है। 1 और 2 जुलाई 2026 को एयरपोर्ट ने अपनी सेवाओं का बड़ा विस्तार किया है, जिसके तहत 11 नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। इस विस्त

UP : जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से अब यात्रियों का सफर और आसान हो गया है। 1 और 2 जुलाई 2026 को एयरपोर्ट ने अपनी सेवाओं का बड़ा विस्तार किया है, जिसके तहत 11 नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। इस विस्तार के बाद अब यह एयरपोर्ट कुल 15 से 16 शहरों को जोड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और बिजनेस करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन नए रूटों पर मुख्य रूप से IndiGo एयरलाइंस उड़ानें संचालित कर रही है। वहीं Akasa Air भी बेंगलुरु और नवी मुंबई जैसे शहरों के लिए सेवाएं दे रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, अब यहां रोजाना 40 से 48 फ्लाइट मूवमेंट होने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ शहरों जैसे बरेली और किशनगढ़ के लिए उड़ानें हफ्ते के खास दिनों में ही चलेंगी।

एनआईए के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें 10 जुलाई से शुरू होंगी। श्रीनगर के लिए फिलहाल उड़ानें चंडीगढ़ के रास्ते जा रही हैं, लेकिन जल्द ही सीधी सेवा शुरू करने की तैयारी है। वहीं चंडीगढ़ के लिए सीधी कनेक्टिविटी 13 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

नए जुड़े शहर ऑपरेटर/विवरण
जयपुर, किशनगढ़ 2 जुलाई से शुरू
नवी मुंबई IndiGo (10 जुलाई से सीधी उड़ान)
श्रीनगर जल्द सीधी सेवा (अभी चंडीगढ़ होकर)
लखनऊ, भोपाल, देहरादून IndiGo द्वारा संचालित
जोधपुर, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली विशिष्ट दिनों में संचालन

एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने शुरुआती 10 दिनों के कामकाज पर संतोष जताया है। उन्होंने बताया कि अब एयरपोर्ट पर दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़कर 40-45 तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी विदेशी एयरलाइंस से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक कस्टम और इमिग्रेशन जैसी सुविधाएं तैयार हो जाएंगी, जिससे विदेश जाने वाली उड़ानें भी शुरू हो सकेंगी।