Jewar Airport से कल से उड़ेंगे कमर्शियल विमान, IndiGo की पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंचेगी नोएडा

UP/Jewar : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब पूरी तरह तैयार है और कल यानी 15 जून 2026 से यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बड़े बदलाव की शुरुआत IndiGo एयरलाइंस करेगी, जो इस एयरपोर्ट की लॉन्च कैरियर हो

UP/Jewar : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब पूरी तरह तैयार है और कल यानी 15 जून 2026 से यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बड़े बदलाव की शुरुआत IndiGo एयरलाइंस करेगी, जो इस एयरपोर्ट की लॉन्च कैरियर होगी। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए हवाई सफर अब और आसान हो जाएगा।

कल सुबह 7:05 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से IndiGo की पहली फ्लाइट (6E 2278) उड़ान भरेगी, जो सुबह 8:05 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद यहां से पहली शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। खास बात यह है कि इस पहली फ्लाइट में जेवर इलाके के करीब 170 किसान और खेतिहर मजदूर सफर करेंगे, जिन्हें क्षेत्र के विकास में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।

एयरपोर्ट को 6 मार्च 2026 को DGCA से एरोड्रोम लाइसेंस मिल गया था और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने इसके सुरक्षा ढांचे (ASP) को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इंटरिम CEO नीतू सामरा ने बताया कि साल 2026 के अंत तक यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करने का लक्ष्य है।

इस उद्घाटन समारोह में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, DGCA और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एयरपोर्ट के CEO और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के शामिल होने की उम्मीद है। जहां एक तरफ Akasa Air के भी जल्द जुड़ने की उम्मीद है, वहीं Air India Express ने खर्चों में कटौती का हवाला देते हुए फिलहाल यहां से अपनी सेवाएं शुरू करने का प्लान टाल दिया है।