Jewar Airport पर अब पेट्रोल-डीजल के साथ मिलेगी CNG और EV चार्जिंग की सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

UP/Greater Noida : जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) पर अब यात्रियों को ईंधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ CNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग की पूरी

UP/Greater Noida : जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) पर अब यात्रियों को ईंधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ CNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग की पूरी सुविधा शुरू कर दी है। यह कदम उन लोगों के लिए बहुत मददगार होगा जो दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और मथुरा जैसे शहरों से एयरपोर्ट आ-जा रहे हैं।

एयरपोर्ट को चलाने वाली कंपनी YIAPL ने ईंधन की उपलब्धता के लिए बड़ी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ 30 साल का समझौता हुआ है, जिसके तहत एयरपोर्ट परिसर में तीन मुख्य जगहों पर फ्यूल स्टेशन चलेंगे। इनमें पैसेंजर एक्सेस रोड, एयरसाइड और कार्गो एरिया शामिल हैं। वहीं, CNG की सुविधा के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के साथ पार्टनरशिप की गई है, जो वेस्ट प्रिंक्ट और एयरसाइड पर दो CNG स्टेशन बनाएगी।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ते चलन को देखते हुए Statiq कंपनी के सहयोग से 98 EV चार्जिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं। ये पॉइंट्स एंट्री और एग्जिट गेट के पास स्थित हैं। एयरसाइड ऑपरेशंस के लिए 7.4 kW AC चार्जर के साथ-साथ 120 kW और 240 kW के DC फास्ट चार्जर भी लगाए गए हैं, ताकि गाड़ियां जल्दी चार्ज हो सकें।

इस सुविधा का असर आने वाले समय में और बढ़ेगा क्योंकि नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने आदेश दिया है कि जनवरी 2026 से सभी कमर्शियल गाड़ियां, जैसे टैक्सी और ऑटो, सिर्फ CNG या इलेक्ट्रिक पावर पर ही चलेंगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2026 तक एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि 15 जून 2026 को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट के साथ इस एयरपोर्ट ने अपने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़े होने के कारण दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा जैसे शहर यहां से महज 30 से 60 मिनट की दूरी पर हैं, जिससे इन इलाकों के लोगों को अब फ्यूल और चार्जिंग की चिंता नहीं रहेगी।