Delhi एयरपोर्ट से नोएडा का हाईटेक ठग गिरफ्तार, नेवी अफसर बनकर युवती से ठगे 26.86 लाख

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जितेंद्र छोनकर उर्फ जीतू नोएडा के थोरा जेवर का रहने वाला है। उसने एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवती को अपने जाल मे

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जितेंद्र छोनकर उर्फ जीतू नोएडा के थोरा जेवर का रहने वाला है। उसने एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवती को अपने जाल में फंसाया और उससे करीब 26.86 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी रूस भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पर आव्रजन जांच के दौरान पकड़ा गया।

यह पूरा मामला इंदौर क्राइम ब्रांच की जांच से जुड़ा है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाई थी और खुद को मॉस्को में तैनात मर्चेंट नेवी का अफसर बताया था। उसने युवती के साथ भावनात्मक संबंध बनाए और फिर खुद को ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बताकर इलाज के नाम पर पैसे मांगे। युवती ने जब ठगी का अहसास किया तो इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने इमिग्रेशन विभाग को पहले ही अलर्ट कर दिया था। 27 जून 2026 को जब आरोपी हवाई अड्डे पर पहुंचा, तो बीएसएफ (आव्रजन विभाग) ने उसे रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जितेंद्र छोनकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले मॉस्को में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के सुपरवाइजर के तौर पर काम कर चुका है।

फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया है और इस ठगी के नेटवर्क में उसके साथ कोई और भी शामिल है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।