Noida की Aranya Society के 22वें फ्लोर पर लगी आग, AC ब्लास्ट होने की आशंका, सुरक्षित निकाले गए लोग

Noida: नोएडा के सेक्टर 119 स्थित Aranya Society में सोमवार, 29 जून 2026 को अचानक आग लग गई। यह हादसा सोसाइटी की एक ऊंची इमारत के 22वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में हुआ। आग की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सुर

Noida: नोएडा के सेक्टर 119 स्थित Aranya Society में सोमवार, 29 जून 2026 को अचानक आग लग गई। यह हादसा सोसाइटी की एक ऊंची इमारत के 22वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में हुआ। आग की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित बाहर निकलने लगे।

Noida Police के मुताबिक, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि आग आसपास के अन्य फ्लैटों तक न फैले। यह पूरा मामला सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के इलाके में आता है।

शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि फ्लैट में लगे एक AC यूनिट में ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आग लगने की असली वजह पर कोई अंतिम मुहर नहीं लगाई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य जारी है और स्थिति को पूरी तरह काबू में किया जा रहा है।