Patna में बापू टावर पहुँचे नीतीश कुमार, स्कूली बच्चों से मिले और गांधी जी की स्मृतियों का किया अवलोकन
Bihar/Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार, 27 जून 2026 को पटना के गर्दनीबाग स्थित नवनिर्मित ‘बापू टावर’ पहुँचे। यहाँ उन्होंने पूरे परिसर का बारीकी
Bihar/Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार, 27 जून 2026 को पटना के गर्दनीबाग स्थित नवनिर्मित ‘बापू टावर’ पहुँचे। यहाँ उन्होंने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी जानकारियों को देखा। इस दौरान परिसर में मौजूद स्कूली बच्चों और पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया।
नीतीश कुमार ने बापू टावर में डिजिटल माध्यमों और आधुनिक तकनीकों से दिखाई गई गांधी जी की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने बापू के शुरुआती जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक के सफर को देखा। भ्रमण के दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद स्कूली छात्रों और युवाओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
निरीक्षण के बाद नीतीश कुमार ने बापू टावर के प्रबंधन को संभाल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि यहाँ आने वाले आम दर्शकों और पर्यटकों के लिए व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होनी चाहिए ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी मौजूद रहे।