UP चुनाव की तैयारी: नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर, योगी सरकार और संगठन के साथ करेंगे महामंथन

UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई, 2026 को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से ब

UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई, 2026 को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे सरकार और संगठन के बीच तालमेल बिठाने के लिए बड़ी बैठकें करेंगे।

नितिन नवीन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे प्रदेश के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। वे अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। लखनऊ पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए रोड शो की तैयारी भी की जा रही है।

इस दौरे का मुख्य मकसद 2027 के चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करना और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। नितिन नवीन उन सीटों पर विशेष ध्यान देंगे जहां जीत-हार का अंतर बहुत कम रहा था। साथ ही वे जमीनी कार्यकर्ताओं से जनता के मूड और विपक्ष से निपटने के तरीकों पर सुझाव लेंगे। यह तय किया गया है कि 2027 का चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा जाएगा।

लखनऊ दौरे से पहले नितिन नवीन ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के साथ तीन घंटे लंबी बैठक की, जिसमें यूपी चुनाव का पूरा खाका तैयार किया गया। बता दें कि भाजपा ने हाल ही में यूपी के लिए नई टीम घोषित की है, जिसमें 19 राज्य उपाध्यक्ष, 8 राज्य महासचिव और 19 राज्य सचिव शामिल किए गए हैं।