Lucknow में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने की शर्मा जी की चाय दुकान पर विज़िट, 2027 चुनाव की तैयारी तेज
Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin 4 जुलाई 2026 को लखनऊ पहुंचे। उनका यह दौरा दो दिनों का है, जिसका मुख्य मकसद 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूत करना है। लखनऊ पहुंचने प
Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin 4 जुलाई 2026 को लखनऊ पहुंचे। उनका यह दौरा दो दिनों का है, जिसका मुख्य मकसद 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूत करना है। लखनऊ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और रोड शो भी निकाला गया।
नितिन नवीन ने अपने दौरे की शुरुआत हनुमान सेतु मंदिर से की, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे लखनऊ की मशहूर शर्मा जी की चाय दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने चाय के साथ बन-मक्खन और समोसों का स्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी सीएम Brajesh Pathak समेत पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चाय की दुकान पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी चायवाले का मजाक उड़ाते थे, वे आज हाशिए पर चले गए हैं। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में देखा जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस दौरान कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
दौरे के दौरान नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठकें कीं। उन्होंने जिला और प्रदेश अध्यक्षों को निर्देश दिए कि संगठन को और मजबूत किया जाए और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाए। नितिन नवीन ने भरोसा जताया कि 2027 के चुनाव में BJP बड़ी जीत दर्ज करेगी और उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। वह 5 जुलाई को ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ को भी संबोधित करेंगे।