Broad Peak पर हिमस्खलन, मशहूर पर्वतारोही Nirmal Purja समेत 10 लोगों की मौत

World: मशहूर पर्वतारोही और Elite Expeditions के फाउंडर Nirmal Purja की Broad Peak पर हुए एक भयानक हिमस्खलन (Avalanche) में मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे पर्वतारोहण जगत को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि इस हादसे में उनके सा

World: मशहूर पर्वतारोही और Elite Expeditions के फाउंडर Nirmal Purja की Broad Peak पर हुए एक भयानक हिमस्खलन (Avalanche) में मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे पर्वतारोहण जगत को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि इस हादसे में उनके साथ गए 10 लोगों के दल के सभी सदस्य मारे गए हैं।

यह हादसा गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को दोपहर के समय हुआ था। Elite Expeditions ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर Nirmal Purja की मौत की पुष्टि की। 43 साल के निर्मल पुरजा पूर्व ब्रिटिश गुरखा और रॉयल मरीन में रह चुके थे और अपनी हिम्मत के लिए दुनिया भर में जाने जाते थे।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने अब तक तीन शव बरामद किए हैं, जिनमें नेपाली पर्वतारोही पुर बहादुर गुरुंग (युक्त), ओमान की नथिरा अहमद और अमेरिका की मैलरी गीस शामिल हैं। इन शवों को स्कर्दू के अस्पताल पहुंचाया गया है। ड्रोन फुटेज से पता चला है कि निर्मल पुरजा, किली पेम्बा शेरपा, निमा शेरपा और वांग झोंग कैंप 1 के ठीक नीचे मारे गए हैं।

बचाव कार्य में पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर और अनुभवी पर्वतारोही जुटे हुए हैं। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार को काम रोकना पड़ा था, लेकिन शनिवार से इसे फिर शुरू कर दिया गया है। K2 अभियान पर गए अन्य दलों ने भी अपनी यात्रा रद्द कर इस रेस्क्यू मिशन में मदद करने का फैसला किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अब किसी के बचने की उम्मीद लगभग शून्य है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने निर्मल पुरजा के साहस और समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के उपाध्यक्ष करार हैदरी ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताया है।