Bhagalpur: SM कॉलेज में छात्र राजनीति में बदलाव, निधि प्रकाश बनीं छात्र रालोमो की कॉलेज अध्यक्ष
Bhagalpur: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के प्रतिष्ठित सुन्दरवती महिला महाविद्यालय (SM College) में छात्र राजनीति के क्षेत्र में एक नया बदलाव आया है। छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा (छात्र रालोमो) की विश्वविद्यालय
Bhagalpur: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के प्रतिष्ठित सुन्दरवती महिला महाविद्यालय (SM College) में छात्र राजनीति के क्षेत्र में एक नया बदलाव आया है। छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा (छात्र रालोमो) की विश्वविद्यालय इकाई ने एक अहम फैसला लेते हुए निधि प्रकाश को महाविद्यालय इकाई का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है, जिससे कॉलेज के छात्र राजनीति के माहौल में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। SM कॉलेज में निधि प्रकाश की नियुक्ति के बाद अब छात्र रालोमो की गतिविधियां कॉलेज परिसर में और अधिक सक्रिय होंगी।
बता दें कि सुन्दरवती महिला महाविद्यालय की स्थापना 1949 में हुई थी और यह क्षेत्र का एक पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहाँ समय-समय पर छात्र संगठनों की गतिविधियां और विभिन्न मुद्दों पर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देखा जाता रहा है।