26/11 मुंबई हमला मामला: Tahawur Rana की कूलर की मांग पर NIA कोर्ट ने जेल अधिकारियों को दिया विचार करने का निर्देश
Delhi: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड Tahawur Rana को गर्मी से राहत मिल सकती है। नई दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राणा की कूलर उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करें। देश म
Delhi: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड Tahawur Rana को गर्मी से राहत मिल सकती है। नई दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राणा की कूलर उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करें। देश में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
अदालत ने गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई की। Tahawur Rana ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया था कि मौसम बहुत गर्म है, इसलिए उसे सेल में कूलर दिया जाए। कोर्ट ने इस अनुरोध को जायज मानते हुए जेल अधिकारियों से कहा कि वे इस पर गौर करें ताकि कैदी को गर्मी की समस्या से राहत मिल सके।