Delhi के IGI एयरपोर्ट से NIA ने PFI नेता को दबोचा, सऊदी अरब में 4 साल से छिपा था आरोपी

Delhi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। NIA ने प्रतिबंधित संगठन PFI के पलक्कड़ जिला अध्यक्ष Muhammadali KP को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आ

Delhi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। NIA ने प्रतिबंधित संगठन PFI के पलक्कड़ जिला अध्यक्ष Muhammadali KP को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सऊदी अरब के रियाद में पिछले चार साल से छिपा हुआ था और जैसे ही वह भारत पहुंचा, उसे हिरासत में ले लिया गया।

Muhammadali KP को केरल के Sreenivasan हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। Sreenivasan, जो RSS के पूर्व शारीरिक शिक्षक प्रमुख थे, की हत्या 16 अप्रैल 2022 को हुई थी। NIA ने इस मामले में Muhammadali KP के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

NIA की जांच के मुताबिक, Sreenivasan की हत्या PFI कैडरों ने एक बड़ी साजिश के तहत की थी। एजेंसी का कहना है कि इस साजिश का मकसद भारत में आतंक फैलाना और 2047 तक इस्लामिक शासन स्थापित करना था। जांच में यह भी सामने आया कि PFI ने हथियारों की ट्रेनिंग के लिए ‘फिजिकल एजुकेशन’ और टारगेट की जानकारी जुटाने के लिए ‘रिपोर्टर्स विंग’ जैसे अलग-अलग यूनिट्स का इस्तेमाल किया था।

इस मामले में NIA ने सितंबर 2022 में केस दर्ज किया था। अब तक इस हत्याकांड में कुल 67 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें से 65 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। Muhammadali KP पर हत्या की साजिश रचने और हमलावरों को शरण देने के आरोप हैं। उस पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।