Nepal में पुलिस मुठभेड़ के बाद मधुबनी का ड्रग डीलर गिरफ्तार, 92 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Bihar/Araria: नेपाल के सिरहा जिले में पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी रंजीत कुमार पासवान बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 9

Bihar/Araria: नेपाल के सिरहा जिले में पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी रंजीत कुमार पासवान बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 92 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग हुई, जिसमें रंजीत के पैर में गोली लगी। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहा था। जांच के दौरान करीब 10 से 12 किलो ब्राउन शुगर की तस्करी की बात सामने आई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।