नेपाल जाने वालों के लिए खुशखबरी, 200 और 500 के भारतीय नोटों पर हटी पाबंदी, अब साथ ले जा सकेंगे ₹25,000

Finance: नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने भारतीय मुद्रा के 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। अब यात्री अपने साथ तय सीमा तक ये

Finance: नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने भारतीय मुद्रा के 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। अब यात्री अपने साथ तय सीमा तक ये नोट ले जा सकेंगे, जिससे सीमा पार यात्रा और व्यापार में काफी आसानी होगी।

नेपाल राष्ट्र बैंक ने इस संबंध में नए नियम जारी किए हैं। यह सुविधा उन भारतीय नोटों पर मिलेगी जो 9 नवंबर 2016 को या उसके बाद जारी किए गए थे। इस फैसले से खासकर बिहार और यूपी के उन लोगों को फायदा होगा जो अक्सर नेपाल की यात्रा करते हैं या वहां व्यापार करते हैं।

विवरण नियम और सीमा
मान्य नोट ₹200 और ₹500 (9 नवंबर 2016 के बाद वाले)
अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति ₹25,000 तक
प्रतिबंधित नोट विमुद्रीकरण से पहले के पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोट
विदेशी मुद्रा सीमा बिना घोषणा के 5,000 अमेरिकी डॉलर या उसके बराबर मुद्रा

नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने बताया कि इन संशोधित नियमों का मकसद भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को सुविधा देना है। गौरतलब है कि 2016 में भारत में नोटबंदी के बाद नेपाल में केवल 100 रुपये तक के नोटों की ही अनुमति थी। अब लगभग एक दशक पुरानी इस पाबंदी को खत्म कर दिया गया है।

नियमों के मुताबिक, नेपाली नागरिक भारत के अलावा किसी अन्य देश से भारतीय मुद्रा नेपाल नहीं ला सकेंगे। साथ ही, वे नेपाल से भारत के अलावा किसी तीसरे देश में भारतीय मुद्रा नहीं ले जा सकते। यदि कोई यात्री 5,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि लाता है, तो उसे सीमा शुल्क घोषणा करनी होगी।