Nepal में फुटबॉल पर लगा बैन, FIFA ने ANFA को किया सस्पेंड, अंतरराष्ट्रीय मैचों से कटा रास्ता
World: नेपाल के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई है। FIFA ने All Nepal Football Association (ANFA) को सस्पेंड कर दिया है, जिससे वहां का पूरा फुटबॉल सिस्टम संकट में फंस गया है। इस फैसले के बाद अब नेपाल की नेशनल टीम
World: नेपाल के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई है। FIFA ने All Nepal Football Association (ANFA) को सस्पेंड कर दिया है, जिससे वहां का पूरा फुटबॉल सिस्टम संकट में फंस गया है। इस फैसले के बाद अब नेपाल की नेशनल टीम और क्लब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेल पाएंगे।
यह पूरा मामला नेपाल की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) और ANFA के बीच चल रहे झगड़े से जुड़ा है। FIFA का कहना है कि किसी तीसरे पक्ष यानी सरकारी संस्था ने फुटबॉल फेडरेशन के कामकाज में दखल दिया, जो नियमों के खिलाफ है। FIFA के नियमों के मुताबिक, किसी भी देश की फुटबॉल संस्था को सरकार के दबाव से मुक्त और स्वतंत्र होना चाहिए।
विवाद तब बढ़ा जब दिसंबर 2025 में ANFA ने चुनाव कराने की योजना बनाई, जिसे NSC ने गैरकानूनी बताकर रोक दिया। मार्च 2026 में NSC ने ANFA को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था। FIFA और AFC ने कई बार चेतावनी दी थी कि इस दखलअंदाजी को बंद किया जाए, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो 24 जून 2026 को FIFA ने कड़ा कदम उठाते हुए ANFA को सस्पेंड कर दिया।
FIFA के इस फैसले का असर यह होगा कि नेपाल अब FIFA और AFC के किसी भी प्रोग्राम, ट्रेनिंग या प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाएगा। ANFA के प्रवक्ता सुरेश शाह ने इसे एक गंभीर चिंता बताया है और कहा कि इससे खिलाड़ियों के सपनों को बड़ा झटका लगा है। वहीं NSC के सदस्य सचिव राम चरित्र मेहता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि सरकार इस संकट को सुलझाने के रास्ते खोज रही है।
अब अगर इस बैन को हटाना है, तो FIFA ने कुछ शर्तें रखी हैं। नेपाल सरकार को 25 मार्च के उस फैसले को पूरी तरह वापस लेना होगा, ANFA की वर्तमान कार्यकारी समिति को फिर से बहाल करना होगा और फेडरेशन को अपने नियमों के हिसाब से चुनाव पूरा करने देना होगा।