Nepal में बिहार के बेटी-दामादों को तोहफा, अब 9 किलोमीटर तक नहीं लगेगा कस्टम ड्यूटी
Bihar: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के लिए नियमों में बड़ी ढील दी है। इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा बिहार के उन लोगों को होगा जिनके रिश्तेदार नेपाल में रहते हैं। अब भारतीय वाहनों को
Bihar: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के लिए नियमों में बड़ी ढील दी है। इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा बिहार के उन लोगों को होगा जिनके रिश्तेदार नेपाल में रहते हैं। अब भारतीय वाहनों को सीमा पार करने के बाद 9 किलोमीटर तक बिना किसी भंसार शुल्क या कस्टम ड्यूटी के यात्रा करने की अनुमति मिल गई है।
पहले भारतीय वाहनों के लिए यह सीमा केवल 6 किलोमीटर तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 9 किलोमीटर कर दिया गया है। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें अपने ससुराल या मायके जाने के लिए सीमा पार करनी पड़ती है। सरकार का मकसद सामाजिक आयोजनों, रोजमर्रा की जरूरतों और छोटे व्यापार के लिए आवाजाही को आसान बनाना है।
इसके साथ ही व्यक्तिगत सामान पर लगने वाले टैक्स में भी बदलाव किया गया है। नेपाल के वित्त मंत्रालय ने व्यक्तिगत उपयोग के सामान पर सीमा शुल्क छूट की सीमा को 100 नेपाली रुपये से बढ़ाकर 500 नेपाली रुपये (लगभग 312 भारतीय रुपये) कर दिया है। यह फैसला नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद लिया गया है।
आवाजाही को और सरल बनाने के लिए वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी, भिखनाठोरी के ठोरी और सिकटा के भिस्वा जैसे बॉर्डर पॉइंट्स पर डिजिटल भंसार काउंटर शुरू किए गए हैं। अब क्यूआर कोड और मोबाइल स्कैनर के जरिए वाहनों की एंट्री डिजिटल तरीके से होगी। साथ ही भिस्वा और ठोरी समेत 18 छोटे सीमा शुल्क कार्यालयों को फिर से खोल दिया गया है जिससे लोगों को लंबी लाइनों से राहत मिलेगी।